फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के बेटे को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता, दो दबोचे

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहर पटरी से किया था अगवा, पीछा करने पर छोड़ा 
घर से सदर चौराहा आ रहा था अभय बाजपेई
घर से सदर चौराहा आ रहे मोहल्ला बरखेरवा निवासी ट्रांसपोर्टर मोहन वाजपेई के 15 वर्षीय पुत्र अभय बाजपेई को बुधवार की शाम बाइकों पर सवार पांच युवकों ने अगवा कर लिया। छात्र के  चीखने-चिल्लाने पर लोग सकते में आ गए और शोर मचाने लगे। इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, जिस पर अपहरणकर्ता अभय को छोड़कर भाग निकले। सदर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मोहल्ला बरखेरवा निवासी मोहन वाजपेई ने बताया कि मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अनुराग मिश्रा दूर के रिश्तेदार हैं। कुछ दिन पहले अनुराग ने उन्हें बताया था कि फिरौती वसूलने के लिए कुछ बदमाश उनके पुत्र का अपहरण करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई खास ध्यान नहीं दिया। पांच अप्रैल को भी अनुराग मिश्रा ने पुत्र अभय बाजपेई के अपहरण की योजना होने की जानकारी दी, और सतर्क रहने के लिए कहा, लेकिन इस पर भी गौर नहीं किया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल की शाम करीब छह बजे पुत्र अभय घर से सदर चौराहा आ रहा था। गुरुनानक डिग्री कॉलेज के पास नहर पटरी पर जैसे ही वह पहुंचा तो किशोरनगर पिपरिया निवासी अमन मिश्रा और गोटैय्या बाग निवासी वरुण वर्मा ने अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसे किडनैप कर लिया और बाइक पर बैठाकर भागने लगे। पुत्र के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए और शोरशराबा करने लगे। इसी बीच उनके रिश्तेदार अनुराग मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और लोगों के साथ अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। अपहरणकर्ता खुद को घिरा देखकर पुत्र को करीब 100 मीटर दूर बाइक से उतार दिया और भाग निकले। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ट्रांसपोर्टर के पुत्र के अपहरण होने की खबर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कोतवाली में जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश की। गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे छात्र के पिता मोहन बाजपेई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अमन मिश्रा, वरुण वर्मा और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नामजद अमन मिश्रा और वरुण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें