फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने चार पशु ले गए ग्रामीण पर झोंका फायर

Fri, 07 Aug 2015 10:34 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के तीन गांवों में पशु तस्करों ने धावा बोलकर आधा दर्जन पशु खोल लिए, लेकिन सिर्फ चार ही ले जा पाए। इस बीच पशुओं की तलाश में तस्करों के करीब पहुंचे एक ग्रामीण पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया, लेकिन हमले में वह बाल-बाल बच गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। खाली खोखे को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात क्षेत्र के धौरहरा खुर्द, नरदवलपुरवा और बैदनपुरवा गांव से तस्कर चार पशु चोरी कर ले गए। धौरहरा निवासी सियाराम वर्मा ने बताया गांव में स्थित बग्गर में वह सो रहा था, पास में ही खूंटे से उसके तीन जानवर बंधे थे। रात करीब एक बजे चोरों ने उन्हे खोल लिया, इस बीच उसकी आंख खुली तो जानवरों को न देख वह स्तब्ध रह गया और शोर मचाने के साथ पशुओं की तलाश में गांव के बाहर चला गया। वहां धौरहरा और दुखड़ा के बीच एक पिकअप पर जानवरों को लादा जा रहा था। इस पर जब उसने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने फायर झोंक दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। खतरा भांप तस्कर एक जानवर लादकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने नरदवलपुरवा निवासी सुरेश कुमार की एक भैंस और पड़वा को चोरी कर लिया। तस्कर पड़वा को जख्मी हालत में थाने के कुछ आगे रोड किनारे छोड़ गए। बैदनपुरवा में चोरों ने संजय और सुरेश वर्मा के जानवर खोल लिए, लेकिन जाग हो जाने पर एक पड़िया को ही ले जाने में कामयाब हो पाए। चोरी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें