कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रजागंज में अपने घर से भटककर बालिका बैंक में तैनात आरक्षी दिनेश कुमार सिंह और श्रीप्रकाश शुक्ला को मिली, जिसने पूछताछ में अपना नाम शिवांगी उम्र आठ वर्ष और पिता का नाम रामकिशोर निवासी कांशीराम कॉलोनी गोला के ब्लाक नंबर नौ कमरा 108 बताया। पुलिस ने बालिका के पते पर सूचना दी तो पता चला कि बालिका घर से पानी पीने के लिए निकली थी, जो भटकते हुए गोला से 12 किलोमीटर दूर रजागंज पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के पिता को बालिका सौंप दी है।