थाना क्षेत्र मोहम्मदी में घर से निकले एक युवक का शव सोमवार शाम को दूसरे गांव में मिला। सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम मजीदपुर मड़ैया निवासी मूला का 38 वर्षीय पुत्र बंशी सोमवार को सुबह कहीं निकला था। शाम को उसका शव तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव के बाहर मिला। उसके शरीर पर कोई चोटों के निशान नहीं हैं। परिवार वालों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।