फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हत्यारोपी बहू बेटे का किया चालान

Mon, 08 Feb 2016 08:18 PM IST
महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के साथ पिता की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस ने सोमवार को चालान भेज दिया। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सुंदरवल कस्बा निवासी 55 वर्षीय तहव्वुर हुसैन की शनिवार देर रात सोते समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की छानबीन में इस सनसनीखेज वारदात में उनके अपनों का ही नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक जमीन के लालच में बड़े बेटे अतहर ने पत्नी नूरजहां के साथ मिलकर सोते समय पिता तहव्वुर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। तहव्वुर के दो बेटे हैं। अतहर के चाल-चलन से आजिज पिता ने उसे अलग कर दिया था। परिवार का खर्च चलाने के लिए अपनी पांच एकड़ जमीन में दोनों बेटों को बराबर का हिस्सा भी दे रखा था। पत्नी की मौत के बाद तहव्वुर छोटे बेटे मेराज के साथ ही रहते थे। घटना के दिन मेराज परिवार समेत ससुराल गया था। इस बीच तहव्वुर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अतहर और उसकी पत्नी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था। निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर सोमवार को आरोपी दंपति का चालान कर दिया।
विज्ञापन

--
दुधमुंहा बच्चा भी गया साथ, पुत्री से नाना-नानी ने मुंह मोड़ा
आरोपी दंपति के दो संतान हैं। इनमे 12 साल की बड़ी बेटी और सात माह का बेटा है। मां के कारनामों की सजा उसे भी भुगतने पर मजबूर होना पड़ेगा। सोमवार को चालान के समय मां के साथ दुधमुंहे को देख ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। वहीं उसकी पुत्री को नाना-नानी ने रखने से मना कर दिया। मजबूरन उसे गांव में ही एक रिश्तेदार ने शरण दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें