फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

Sun, 10 May 2015 10:54 PM IST
निघासन/ढखेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह मई से लापता छात्र का शव रविवार को अंतर्वेद के पास शारदा नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में ग्राम दरेरी निवासी हीरालाल पांडे ने बताया है कि उसका भतीजा कमलेश पांडे (22) छह मई की सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामला संदिग्ध होने की आशंका से नौ मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार को थाना क्षेत्र के ही अंतर्वेद जंगल के समीप शारदा नहर में एक क्षत-विक्षत शव उतराते कुछ चरवाहों ने देखा। इसकी सूचना पड़ोसी गांव बैरिया के ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कमलेश पांडे के रूप में की। कमलेश अविवाहित था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें