फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, अपहरण का आरोप 

Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
ईसानगर-खीरी।
विज्ञापन
kidnap - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव से एक युवक पिछले 24 घंटो से लापता है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देते हुए अपहरण की आशंका जताई है। बिठौली गांव निवासी लापता युवक के पिता मूलचंद के मुताबिक उनका 20 वर्षीय पुत्र राकेश का गांव के ही कुछ युवकों से रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने राकेश को मारा पीटा और उसे एक बुलेरो में लाद कर चले गए। तब से उसका कोई पता नहीं चला है। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पिता मूलचंद ने खमरिया चौकी पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। मूलचंद का आरेप है कि पुलिस वालों ने उसे हड़काते हुए घंटों चौकी में बिठाए रखा। उधर खमरिया चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अपहरण का नहीं बल्कि रास्ते के विवाद का है। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें