फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में यहां दो लोगों की मौत हो गई।
महंगापुर। नेपाल  के थाना बैलोरी की टेढ़वा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी 40 वर्षीय मानपति चौधरी अपने जीजा बुधिराम चौधरी के साथ मंगलवार को संपूर्णानगर दवा  लेने जा रहा था। दोनों नेपाली युवक साइकिल से बड़ा मझरा के सोनिया इंटरनेशनल  स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि खजुरिया की ओर से आ रहे किसी अज्ञात बाइक ने  उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मानपति की मौके पर ही  मौत हो गई, जबकि उसका जीजा बुधिराम छिटककर दूर जा गिरा तथा बाल-बाल बच गया। बाद में जानकारी पाकर परिवार वाले मौते पर पहुंचे।
विज्ञापन

फरधान। गुठना निवासी 56 वर्षीय हरिवंश शुक्ला कैमहरा बाजार साइकिल से गए थे। शाम करीब छह बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बिजली उपकेंद्र के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें