फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समर्थक ने दरोगा पर दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 11 Oct 2015 12:09 AM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तारूढ़ दल के विधायक सुनील कुमार लाला के समर्थकों ने पेशबंदी करते हुए बिजुआ चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया है। पहले दरोगा और अब विधायक समर्थक की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने से पुलिस और सियासी खेमों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि दरोगा के खिलाफ एक और मुकदमा लिखाने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में शुक्रवार को पहले चरण के मतदान में बिजुआ चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शुक्ला प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे सपा विधायक सुनील कुमार लाला, उनके भाई छोटे सहित उनके समर्थकों और दरोगा के बीच मारपीट हुई थी। दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला ने सपा विधायक, उनके भाई छोटे और कोटेदार रामचंद्र सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद  विधायक समर्थक दिवाकर भार्गव ने दरोगा के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मितौली पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया है कि दरोगा ने वोट डालने आए बुजुर्ग और महिलाओं के साथ अभद्रता की, जिसके विरोध में धक्का मुक्की और हाथापाई हुई थी। दरोगा ने बचाव में लाठी चलाई, जिसमें उसके साथ ही टानू वाजपेयी और रशीद कुरैशी को चोटें आईं। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तीनों शिकायतकर्ताओं का डॉक्टरी परीक्षण कराया, जिसके बाद आरोपी दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला ने भी दरोगा के खिलाफ दी तहरीर
मितौली। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर सरोजनी गौतम  अपने पति संतोष के साथ वोट डालने आई थी। सरोजनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर  तैनात दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला ने उसकी साइकिल पंक्चर कर दी, जब उसके पति ने विरोध किया तो दरोगा ने वोटर कार्ड छीनकर उसे जातिसूचक गालियां दी। साथ ही उसका मोबाइल और पर्स  छीन लिया। आरोप यह भी हैै कि खींचतान में उसके कपड़े भी फट  गए। उधर, एसओ पीके सिंह ने महिला की ओर से तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

गोला के विधायक पहुंचे मितौली
मितौली। कस्ता विधानसभा से सपा विधायक सुनील कुमार लाला और उनके भाई छोटे उर्फ रामखेलावन सहित तीन लोगों पर दरोगा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की धमक पार्टी के लोगों में भी देखी जा रही है। शनिवार को गोला के विधायक विनय तिवारी मितौली पहुंचे और विधायक सुनील लाला से मुलाकात की।
विधायक विनय तिवारी ने घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मितौली एसओ पीके सिंह से भी मुलाकात की। इसके बाद वह विधायक सुनील लाला के आवास पर गए, जहां समर्थकों ने दरोगा की हिटलरशाही बयां की। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल भी राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर अपनी नजरें जमाए हैं।
रामचंद्र ने खुद को बताया निर्दोष
मितौली। मतदान के दौरान हुए बवाल में दरोगा द्वारा नामजद कराए गए आरोपी रामचंद्र ने शनिवार को मीडिया के सामने खुद को निर्दोष बताया। रामचंद्र ने अपने बचाव में बताया है कि राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में बतौर होमगार्ड मतदान ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें