फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने लिया कारागार का जायजा

Tue, 31 Mar 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज बीडी मिश्रा, डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन ने जिला कारागार में त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, महिला बैरक भी देखी। इस दौरान उन्होंने बंदियों से भी उनकी समस्याएं भी पूछी। मंगलवार को जिला जज, डीएम, एसपी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी समेत तमाम अधिकारी करीब 11 बजे कारागार पहुंचे और पौन घंटे तक निरीक्षण किया। डीएम ने पत्रकारों को बताया कि उनके पहले निरीक्षण के बाद से इस बार कारागार में काफी सुधार हुआ है। सफाई व्यवस्था, भोजन आदि सब ठीक मिला है। हालांकि बंदियों के खाने वाले चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कारागार अधिकारियों को चावल बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें