फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी बनाने में हुई देरी तो सिपाही ने की नाई की पिटाई      

Wed, 26 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो              मैलानी खीरी।
विज्ञापन
भड़के सिपाही ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक घंटे थाने पर बैठाए रखा, व्यापारी भड़के तब छोड़ा       
विज्ञापन

खाकी की दबंगई तो देखिए, एसओ की दाढ़ी बनाने के लिए थाने पहुंचने में नाई को देरी हो गई। इस पर भड़के एक सिपाही ने दुकान पर पहुंचकर नाई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हवालात में बंद करने की धमकी देते हुए उसे करीब एक घंटे बैठाए रखा। इस बात की जानकारी जब व्यापारियों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। मामले को बढ़ता देख सिपाही और एसओ ने व्यापारियों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया तब व्यापारी शांत हुए।            
विज्ञापन

मैलानी थाना के सामने सलमान की हेयर कटिंग की दुकान है। सलमान के मुताबिक बुधवार की सुबह सिपाही आरएन वर्मा दुकान आया और कहा कि एसओ की सेविंग करने थाने चलने को कहा। उसने बताया की जिस समय सिपाही आया, उस समय दुकान पर ग्राहकों के नंबर लगे थे। इस पर सलमान ने आधे घंटे में थाने पहुंचने की बात कही, जिस पर सिपाही लौट गया। आधे घंटे बाद सिपाही फिर दुकान पर पहुंचा और चलने को कहा। सलमान ने बताया कि उसने सिपाही से 10 मिनट का समय मांगा। इतने में सिपाही भड़क उठा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करते हुए उसे थाने ले गया और हवालात में बंद करने की धमकी देते हुए बैठा दिया। घटना की जानकारी जब व्यापारियों को हुई तो उनमें रोष पनप गया। बड़ी संख्या में व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चौपड़ा, महामंत्री अमित अरोरा के नेतृत्व में थाने पहुंचे और घटना पर कड़ा विरोध जताया। मामला बढ़ते देख एसओ ऋषिदेव सिंह ने सिपाही को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। बाद में सिपाही और एसओ ने व्यापारियों से क्षमा मांगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया तब व्यापारी शांत हुए। व्यापारियों ने सिपाही का हल्का बदलने की मांग की।              
विज्ञापन

 
सिपाही ने बार्बर को अकारण पीटकर गलत किया है। इस पर उसे कड़ी फटकार भी लगाई है। सिपाही को कस्बा से हटाकर दूसरे हल्का में किया जाएगा।    
 ऋषिदेव सिंह, एसओ मैलानी            
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें