भीरा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले एक युवक की शुक्रवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। भीरा रोड निवासी 25 वर्षीय धीरज रेलवे क्रॉसिंग के पास ही रात लगभग11 बजे बरेली से आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दोनों टांगें और हाथ कट गए। उसके चीखने की आवाज सुनकर गेटमैन दौड़कर पहुंचा और उसने पहचान कर घरवालों को इसकी खबर दी। घरवाले उसे समाजवादी एंबुलेंस से इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि धीरज मथुरा में मजदूरी करता था तथा छह अगस्त को ही घर आया था। सात अगस्त को उसकी लखीमपुर में पेशी थी और रात को ही वह पेशी से लौटा था।
थाना मैलानी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।