नगर के मोहल्ला मथुरानगर निवासी सोनू शुक्ला (30) का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर झूलता मिला।
सोनू की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसका पति एक वर्ष से मानसिक बीमार था। सुबह लगभग नौ बजे सब लोग घर में थे। सोनू ने छत पर बने कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।