फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/शारदानगर/महेवागंज।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता के साथ ससुराल से वापस जा रहा था घर
विज्ञापन

थाना क्षेत्र खीरी में ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका पिता घायल हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

जिला सीतापुर थाना रेउसा के ग्राम मंगलपुरवा निवासी  24 वर्षीय झुर्ररी वर्मा होली के मौके पर कोतवाली सदर के गांव उमरिया स्थित अपनी ससुराल आया था। शनिवार को पिता रामखेलावन को साथ लेकर वह बाइक से घर लौट रहा था। खीरी थाना क्षेत्र के चौका साइफन के पास उसकी बाइक ईंट-भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में गई। इससे बाइक पर बैठा रामखेलावन दूर जा गिरे जबकि झुर्ररी ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है चालक ने पुलिस के सामने ट्रैक्टर भगाने का प्रयास किया इस पर लोग भड़क गए। स्थिति को भांप पुलिस ने वाहन को कब्जे मे लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें