कोतवाली क्षेत्र के गंाव के धरमपुर के पूरब राष्ट्रीय पक्षी मोर जख्मी हालत में मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
25 मार्च की शाम गांव के कुछ लोगों ने एक मोर को जख्मी हालत में देखा तो उसे कोतवाली ले आए। पुलिस ने उसका पशु चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन 26 मार्च की सुबह उसकी मौत हो गई। वन दारोगा इखलाख अहमद एवं वनरक्षक शिवकुमार कश्यप ने उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। दरोगा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।