बेला गांव में पानी निकास को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक और महिला जख्मी हो गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
चौकी क्षेत्र के गांव बेलाकलां में पानी निकास को लेकर रोजअली और एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। आरोप है कि बीच बचाव करने आईं रोजअली की मां साबिरा बानो को भी आरोपी ने पीट दिया और बगौड़ी निकाल लाया। झगड़ा बढ़ता देख युवक रोहीन उस्मानी से बगौड़ी छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि इससे आग बबूला आरोपी ने रोज अली की हाथ की उंगली ही चबा डाली। रोज अली ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।