फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 25 Jan 2016 07:25 PM IST
संसारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हैदराबाद के ग्राम रम्मापुर की नीलम का विवाह पांच साल पहले ग्राम दुर्जनपुर के रामू के साथ हुआ था। विवाह के एक साल बाद उसके एक बेटा और साढ़े तीन साल बाद एक बेटी का जन्म हुआ। सुबह लगभग 10 बजे नीलम की लाश छत के कुंडे से लटकती हुई मिली। कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। सूचना पर मायके वाले भी गांव पहुंच गए। इस संबंध में मृतका के भाई गुलशन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद, सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, एसओ एसएन द्विवेदी, चौकी इंचार्ज रवि बालियान की मौजूदगी में पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें