टूटी गौतम बुद्ध स्कूल की दीवारें, मचा रहा हड़कंप
दुधवा रोड स्थित गौतम बुद्ध स्कूल के पास एक चकमार्ग पर अवैध कब्जे को हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने हटवा दिया है। इसमें स्कूल की दीवारें भी टूटीं हैं। इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव विनोद कुमार ने कोर्ट में वाद दायर किया था कि चकमार्ग पर कब्जा किया गया है। विनोद कुमार बनाम उप्र राज्य के केस में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चकमार्ग को खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश आने के बावजूद प्रशासन इस मामले में ध्यान नहीं दे रहा था। इस पर उन्होंने तहसील दिवस में जाकर अधिकारियों को कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। इस पर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के तहत बुधवार को एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार राजू कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज जयकरन भदौरिया, एसएसआई केएन सिंह आदि की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से स्कूल की बनवाई गई बाउंड्रीवाल को गिरवा दिया। एसडीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है। बताया कि दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान वहां हड़कंप मचा रहा।