फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गला रेतकर हत्या नग्नावस्था में मिला शव

Sat, 10 Oct 2015 11:16 PM IST
उचौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां थाना की उचौलिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की शनिवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोपहर बाद किशोरी का शव पास के गांव बरनैया स्थित गन्ने के खेत में नग्नावस्था में मिला। परिवार वालों ने किशोरी की हत्या से पहले रेप की आशंका जताई है। हत्या और रेप की आशंका से गुस्साए ग्रामीणों ने उचौलिया चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। घटनास्थल के पास से पकड़े गए दो युवकों के खिलाफ देर शाम पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें शक के आधार पर दोनों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

उचौलिया निवासी एक परिवार की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की सुबह अपने धान के खेत पर घास काटने गई थी। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। किशोरी की बहन ढूंढते हुए खेत पहुंची तो वहां घास कटी हुई पड़ी थी। घास के पास ही खून पड़ा था, लेकिन उसकी बहन नहीं मिली। इससे घबराकर किशोरी घर पहुंची और परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो पास में ही गांव बरनैया निवासी लालाराम के गन्ने के खेत में किशोरी की लाश मिली। किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसका गला रेता गया था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पास के खेत से भागते हुए दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें