फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने की आत्महत्या

Tue, 17 Feb 2015 06:41 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मोतीपुरवा में एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के गांव मोतीपुरवा निवासी दुलारे ने बताया कि वह तिलक फार्म निवासी चन्ना के यहां नौकरी करता है। सोमवार को साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेने के लिए उसकी पुत्री मीना पैसे लेने चन्ना के यहां काम कर रहे पिता दुलारे के पास गई थी। दुलारे ने पैसे न होने की बात कहकर मीना को वापस घर भेज दिया। मीना के जाने के कुछ देर बाद दुलारे भी घर के पहुंचा। घर पहुंचने पर जब मीना नहीं मिली तो उसने उसकी तलाश की। मंगलवार की सुबह उसका शव पतिया निवासी पुत्तू के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता मिला। एसओ आरके यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुलारे ने बताया कि सात बच्चे होने और जमीन न होने के कारण वह और उसकी बेटी मीना दोनों मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें