फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव पुल से किशोर ने नहर में लगाई छलांग

Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मामा के घर से वापस जा रहा था युवक 
गोताखोर तलाश में जुटे, नहीं लगा पता

शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी अपने मामा के घर से वापस जाते समय गांव पकरिया निवासी 16 वर्षीय आलम ने बड़ागांव पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन

शारदानगर चौकी के पकरिया गांव निवासी अब्दुल लतीफ का पुत्र आलम शनिवार को इसी चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी अपने मामा शराफत की लड़की के निकाह में अपने परिवार वालों के साथ आया था। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद आलम अपने मामा के घर पर ही रुक गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने घर लौट आए थे। रविवार की सुबह वह साइकिल से अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन गांव के बाहर शारदा नहर पर बने पुल के पास रुक गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने साइकिल खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आलम के ननिहाल के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शारदानगर मनोज सिंह ने गोताखोर बुलाकर उन्हें नहर में उतारा और तलाश शुरू कराई, लेकिन अंधेरा होने तक उसका कोई अतापता नहीं चल सका। चौकी इंचार्ज बताया कि किशोर ने छलांग क्यों लगाई? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गोताखोरों को लगा कर काफी दूर तक तलाश कराई गई है, लेकिन कोई पता नहीं चला है। उधर किशोर के पिता और मामा ने भी छलांग लगाने के कारणों से अनभिज्ञता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें