फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पिटाई से किशोर जख्मी, जांच शुरू

Fri, 09 Jan 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवजह पिटाई कर किशोर को जख्मी करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना खीरी के ग्राम कोरैयाधारा निवासी वकील नफीस अली सिद्दीकी के पुत्र जावेद ने एएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह मोहल्ला हिदायतनगर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा है, जब वह आठ जनवरी को अपने पैतृक गांव कोरैय्याधारा से वापस आ रहा था, तभी अटकोहना और कोरैय्याधारा पुल पर थाना खीरी में तैनात सिपाही ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि मारपीट कर उसे गालियां दी, मोबाइल और दो सौ रुपये छीन लिए। ग्राम सेवकहा निवासी जावेद के  मित्र अमित ने जब परिवार वालों को सूचना देना चाहा तो तो उसे भी मारापीटा गया। अधिवक्ता ने चोटिल पुत्र जावेद का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए अपने अधिवक्ता साथियों के एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने एसओ खीरी को तीन दिन के भीतर आख्या देने का आदेश देते हुए कठोर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। प्रतिनिधिमंडल में शमशुललका सिद्दीकी, जाहिद अली, इशहाक, वकार अहमद, अकबर अली नकवी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें