फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से हजारों की चोरी

Tue, 30 Dec 2014 04:15 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
झौआपुरवा गांव के तीन घरों से चोरों ने 28000 रुपये समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव झौआपुरवा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे आठ हजार रुपये नगद, एक जोड़ी पायल, सोने के कुंडल और कपड़े उठा चोरी कर लिए। उसके बाद गांव के ही प्रेमसागर के घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे पांच हजार रुपये नगद और कपड़े चोरी कर लिए। बाद मेें चोरों ने बेचेलाल के घर को निशाना बनाते हुए 15000 रुपये नगद, कपड़े और बर्तन चुरा लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें