चौकी क्षेत्र के मोहल्ला सरदारनगर किराए के मकान में रह रहे शिक्षक 40 वर्षीय रामनरेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह परिवार वालों ने अहाते में आम के पेड़ से उनका शव लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया। मामले की सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आत्महत्या के कारणों के बारे में परिवार वाले जानकारी नहीं दे सके।