फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत

Thu, 09 Jun 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-उचौलिया।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- कार में बैठा चालक का साथी भी हुआ घायल
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में हाइवे पर राजानगर कोठी के पास गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रही कार को सामने से आ रहे तेल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह राजानगर कोठी के पास हाइवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही मारुति एस्टीम कार और सीतापुर की ओर से आ रहे तेल टैंकर की भिड़ंत हो गई, जिससे कार चालक नई दिल्ली के मुल्ला कालोनी निवासी 22 वर्षीय दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार में बैठा फरमान पुत्र मशकूर निवासी नूरपुर जिला बिजनौर मामूली रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उचौलिया पुलिस ने घायल कार चालक दीपक और फरमान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान कार चालक दीपक की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें