फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए ले जाया जा रहा सामान बरामद

Wed, 07 Jan 2015 07:34 PM IST
गौरीफंटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने सीमा से लगे चार अलग अलग स्थानों से लाखों रुपये का तस्करी का माल बरामद किया है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

सूढ़ा क्षेत्र एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 164/2 के पास रात करीब 11 बजे नेपाल को जा रही 28 कड़ी साखू की लकड़ी बरामद की है। एसएसबी एसआई मोहम्मद जाकिर के मुताबिक लकड़कट्टे मवेशी लेकर फरार हो गए हैं। इधर गौरीफंटा बार्डर पर एसएसबी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि नेपाल से भारत ले जाई जा रही 21 जैकेट बरामद की गईं हैं जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। गौरीफंटा बार्डर पर ही एसएसबी ने पलिया की ओर जा रही एक बस की चेकिंग के दौरान उसमें तमाम सौंदर्य प्रसाधन, सिगरेट, पेस्ट आदि करीब 80 हजार रुपये की कीमत का माल बरामद किया है। कीरतपुर एसएसबी ने एक डनलप पर नेपाल ले जाई जा रही करीब छह बोरी खाद बरामद की है। बरामद माल को कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें