पुलिस चौकी राजापुर क्षेत्र में मंडी गेट के सामने स्थित एक स्वीट हाउस पर चाय को लेकर दुकानदार समेत दो पक्षों में विवाद हो गया।
इस दौरान एक आढ़ती ने मिठाई का काउंटर तोड़ दिया, जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह फोर्स सहित पहुंचे। बाद में आपसी सहमति पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। हालांकि इस दौरान एक सिपाही भी चोटिल हो गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है।