फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति चेयरमैन के चौकीदार को जान से मारने का प्रयास

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
जान से मारने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के एक नौकर ने दिया अंजाम, चालान
विज्ञापन

 गन्ना समिति चेयरमैन के चौकीदार को घर के ही एक नौकर ने जान से मारने की कोशिश की। वह उसे मारने में कामयाब भी हो जाता, लेकिन इससे पूर्व अन्य मजदूर जाग गए और आवाज सुन कर मौके से आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नौकर का इरादा घर में लूटपाट का था। चौकीदार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नौकर को जान से मारने के प्रयास के मामले में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गन्ना समिति चेयर मैन विकास कपूर दिल्ली गए हुए थे। शुक्रवार की रात उनके चंदनचौकी निवासी नौकर मनोज पुत्र शंकर लाल ने चौकीदार अमेरिका पुत्र धनीराम से रात करीब 12 बजे आग जलाने को कहा कि फिर उसे टहलाने के बहाने पीछे की ओर ले गया। जहां उसने उसके गले में एक मफलर डाल दिया और उसे खींचने लगा। चौकीदार का दम घुटने लगा, लेकिन फिर भी वह छुड़ाने के लिए संघर्ष करने में जुटा रहा। इस बीच उसके मुंह से खून भी निकलने लगा। इसी बीच परिसर में रहने वाले अन्य थारू मजदूर जाग गए और उनको आवाज सुनाई दी तो वह पीछे की ओर गए। जहां उन्होंने जलती पड़ी नौकर की चौकीदार को टार्च को देखा। मजदूरों को देख नौकर भागने के फिराक में था तभी एक मजदूर ने लाठी मार दी। जिससे वह गिर पड़ा और मजदूरों की पकड़ में आ गया। चेयरमैन जब दिल्ली से यहां पहुंचे तो हतप्रभ रह गए। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। चौकीदार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने नौकर के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए नौकर को जेल भेज दिया गया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के मुताबिक नौकर का इरादा लूटपाट करने का था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें