फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक गिरा छप्पर, बालक समेत दो जख्मी

Mon, 25 May 2015 05:49 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोकनपुरवा में एक मकान का छप्पर अचानक ढह गया, जिससे 10 वर्षीय बच्चा और एक युवक जख्मी हो गए।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर के मजरा लोकनपुरवा निवासी मंगलसिंह के मुताबिक कमरे के आगे पड़े छप्पर के नीचे सभी लोग सो रहे थे। सोमवार की सुबह पांच बजे हलका भूकंप का झटका महसूस हुआ और आंख खुल गई। इससे पहले कुछ समझ पाते तभी अच्छा खासा मजबूती के साथ चढ़ा छप्पर भरभरा कर ऊपर गिर पड़ा और उसी में सब लोग दब गए। सरवन और 10 वर्ष का श्याम जख्मी हो गए। बाकी घरवालों को चोटें नहीं आईं। उधर गांव के ही शत्रोहन पुत्र केदारी सुबह पांच बजे साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। उन्हें भी झटके महसूस हुए, वह भी गिरकर घायल हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें