नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऊंची भूड़ निवासी सुखलाल का पुत्र हेतराम (27) ने 17 अक्तूबर की शाम को कमरे के अंदर छत में लगे पंखे में चादर से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचे एसआई बीके द्विवेदी और अंबरलाल वर्मा ने घरवालों की मदद से मृतक हेतराम को फंदे से नीचे उतरवाकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हेतराम की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी उसकी पत्नी मायके में है। मृतक के पिता सुखलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि हेतराम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उसने पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर ली है।