फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से चोरी हुआ सामान  बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पुत्र निकला सरगना 
विज्ञापन

 जिला सहकारी बैंक, बीडीओ दफ्तर और एक अखबार के कार्यालय से चोरी गया सामान बरामद कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कई बैटरा, सीपीयू, मॉनीटर आदि सामान बरामद होने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो कस्बे में सक्रिय चोर गिरोह का सरगना एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिला का पुत्र अंकित निकला। 
इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि दो लोग सिंगाही रोड स्थित प्रीतम पुरवा जाने वाले रास्ते पर स्टेपलाइजर, सीपीयू आदि सामान लेकर खड़े हैं। सूचना पर दरोगा जयप्रकाश, अजब सिंह, विद्यासागर शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने सामान के बावत जब पूछताछ की तो दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक होने पर पुलिस सामान समेत दोनों को कोतवाली लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों युवकों ने सच्चाई उगल दी। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना नाम कस्बा निवासी अंकित और दूसरे ने साहिल पुत्र गेंदू निवासी रायपुर कोतवाली तिकुनियां बताया। पुुलिस उनके पास से अखबार दफ्तर से चोरी गया सीपीयू और अन्य सामान बरामद किया। बीडीओ कार्यालय और बैंक में ताला तोड़कर सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दावा किया कि गिरोह के सरगना अंकित की निशान देही पर पुलिस ने उसके घर के तीन बैटरा, एक माइक्रोटेक इन्वर्टर, एम्पलीफायर, की बोर्ड, मॉनीटर, सीपीयू और बैंक का टूटा हुआ एक मॉनीटर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस उसके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अंकल बोलकर पुलिस से लेता था जानकारी
इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकित एक महिला पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पुत्र है। उस पर किसी को शक भी नहीं था। वह चोरी की घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन पुलिस से शिष्टाचार पूर्ण नमस्कार करता था और बाद में वह चोरी की घटना के बारे में जानकारी लेता था कि पुलिस क्या वर्क कर रही है। ब्लॉक में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहयोग से इन चोरियों का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि साहिल ताला तोड़ने में माहिर हैं। वह अपना नाम बदलकर गले में दुर्गा मां की लॉकेट पहनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें