भारत-नेपाल सीमा गौरीफंटा के पिलर संख्या 170एजी के पास से एसएसबी ने तस्करी के लिए ले जाया जा रहा करीब दो लाख रुपये की कीमत का कपड़ा बरामद किया है। बरामद कपड़े को एसएसबी ने कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी कमांडेंट सुरेश जाट ने बताया कि जवानों ने गश्त के दौरान पिलर संख्या 170एजी के पास से दो लाख रूपए का तस्करी का कपड़ा बरामद किया है। जबकि तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बरामद कपड़े को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।