फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़ककर युवक ने लगाई आग, रेफर      

Wed, 23 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
परिजनों ने पड़ोसी महिला व कुछ लोगों पर लगाया परेशान करने का आरोप 
विज्ञापन

मोहल्ला पठान निवासी एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक व परिवारीजनों ने मुहल्ले में ही रहने वाली एक महिला व कुछ अन्य लोगों पर उसे परेशान करने, पीटने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला पठान निवासी सुलेमान का 25 वर्षीय पुत्र फुरकान ने मंगलवार देर रात अपने घर में ही खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे आग की लपटों से घिरा देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। सुलेमान का कहना है कि पड़ोस में ही रहने वाली एक दबंग महिला व उसके घर के अन्य लोग आए दिन युवक को किसी न किसी बात को लेकर परेशान किया करते थे। इतना ही नहीं अक्सर उसे पीटा भी जाता था। घटना वाली रात भी महिला व अन्य लोग उसे खींचकर ले गए थे जमकर पीटा था। जिसके बाद क्षुब्ध होकर युवक ने खुद को आग लगा दी। अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने भी विपक्षियों के नाम पुलिस के सामने लिए। हालांकि पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ वीके सिंह का कहना है कि पहले इलाज हो जाए, उसके बाद परिवार के लोग तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें