फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की वर्दी फाड़ने के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2015 10:22 PM IST
बेहजम
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में चाय की दुकान पर मारपीट करने और सिपाही से अभद्रता करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

नीमगांव पुलिस ने सिपाही सरवेंद्र सिंह की तहरीर पर कस्बा निवासी अनिल सिंह, कपिल सिंह और राजकुमार सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि चाय की दुकान पर शराब के नशे में मारपीट की शिकायत मिलने पर सिपाही सरवेंद्र सिंह और दो होमगार्ड मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान तीनों लोगों ने सिपाही और होमगार्ड्स के साथ भी मारपीट की और सिपाही सरवेंद्र सिंह की वर्दी भी फाड़ दी थी। इसकी जानकारी होने पर चौकी प्रभारी,  एसओ और सीओ मितौली दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तब मामला शांत हुआ था। इस मामले में एसओ बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें