कोतवाली सदर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम राजापुर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में रहने वाले शिवजी गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री संगीता गुप्ता शुक्रवार को सुबह लगभग 10.30 दस बजे शौच को गई थी। वहां सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।