कोतवाली क्षेत्र के गांव रजवापुर में हत्या के प्रयास के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव के बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात सात बजे के करीब घर के दरवाजे पर आकर गांव के सुनील , राजकुमार और रमाकांत ने गाली देते हुए कहा कि तुमने हमें वोट नहीं दिया इसलिए हम हार गए, जब उसने इसका विरोध किया तो छप्पर के नीचे लेटे उसके चाचा छोटेलाल को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें मोहम्मदी सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुनील, राजकुमार और रमाकांत के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पुलिस ने बताया कि नामजद अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।