मोहल्ला बाजार द्वितीय में तीन मंजिल पर बने एक गोदाम में शार्ट शर्किट से आग लग गई। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। करीब 50 हजार रुपये का ही नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड का वाहन यहां आग बुझने के बाद पहुंच पाया।
मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी राकेश गर्ग पप्पी के घर की तीसरी मंजिल पर बने चूड़ी, धागे, जनरल मर्चेंट के सामान के गोदाम में सुबह करीब 11 बजे शार्ट शर्किट से आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने हिम्मत कर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया पर 50 हजार रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग पर काबू न पाया जाता तो इसकी चपेट में कई घर चपेट में आ जाते। यहां फायर ब्रिगेड का वाहन काफी देर बाद पहुंच पाया तब तक लोग आग को बुझा चुके थे।