हैदराबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न मामलों में हुई मारपीट में कई लोग गंभीर घायल हो गए। क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चांदामऊ गांव में कूड़ा बिखेरने को लेकर हुई मारपीट में फरीद अली, अनीस अहमद ने दूसरे पक्ष के माशूक अली, अजीमुद्दीन, मुजीब को जबकि माशूक अली ने अनीस, जहीर, हबीब, फरीद को नामजद कराया है। उधर, बाबागंज गांव में जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में रमेशचंद्र, बालगोविंद और दूसरे पक्ष के चेतराम गंभीर घायल हो गए। क्रास रिपोर्ट में चेतराम ने रमेशचंद्र, बालगोविंद सहित चार लोगों को जबकि रमेशचंद्र ने चेतराम, विश्वनाथ, पंकज, सुनील कुमार नामजद कराया है। उधर तकिया गांव में भाई की पत्नी को पिटने से बचाने को लेकर विक्रम ने सगे भाई रामस्वरूप का सिर लाठी से फोड़ दिया। रामस्वरूप ने विक्रम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गोला भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर डॉक्टरों ने दो घायलों अजीमुद्दीन, राजू की जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।