फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में सात अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2015 11:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। सदर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी बद्दल और जगतपाल, राजापुर गांव निवासी अतीश सोनी और दीपक रस्तोगी, मथना गांव निवासी विजय और अशोक, भंसरिया निवासी चिंपू उर्फ अंकित को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। एसएसआई ने बताया कि यह सभी अभियुक्त काफी समय से पेशी पर हाजिर नहीं हो रहे थे। लिहाजा कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें