फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी का सीक्रेट प्लान हुआ लीक, भागे जुआरी

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज क्षेत्र के गांव जमुनिया शाहबाज में डाला छापा
विज्ञापन

सीओ के नेतृत्व में नीमगांव और मितौली पुलिस की कार्रवाई
थाना मैगलगंज के गांव जमुनिया शाहबाज में डीआईजी के सीक्रेट प्लान पर छापामारी करने गई दूसरे थानों की पुलिस से पहले जुआरियों को खबर मिल गई। पुलिस के हाथ सिर्फ प्लास्टिक की पल्ली ही लगी। जुआरी पहले ही रफूचक्कर हो गए। इससे पुलिस सिस्टम पर सवालिया निशान लग रहा है, हालांकि एसपी दूसरे कारणों का हवाला दे रहे हैं। 
विज्ञापन

किसी ने डीआईजी रेंज से मैगलगंज पुलिस की मिलीभगत से जमुनिया शाहबाज में कई दिनों से बड़े पैमाने पर जुआ होने की शिकायत की थी। डीआईजी ने सीओ की अगुवाई में दूसरे थानों की पुलिस से छापामारी कराने के निर्देश दिए। एसपी अखिलेश चौरसिया ने सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित के नेतृत्व में एसओ मितौली रामकुमार यादव और नीमगांव एसओ जावेद अख्तर को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। शाम करीब छह बजे पुलिस टीम गांव में नहर किनारे पहुंची लेकिन पुलिस के आने की खबर जुआरियों को पहले ही लग गई। लिहाजा खेत के किनारे पेड़ के नीचे प्लास्टिक की पल्ली हाथ लगी। सूत्रों की मानें तो पास में ही कुछ लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी थीं जिनमें आसपास के इलाकों से लोग जुआ खेलने आते हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि जिस जगह जुआ खेला जा रहा था, वहां की सही लोकेशन पुलिस को पता नहीं थी। पुलिस ने पहुंचते ही पूछताछ की। शायद जुआरी चौकन्ने हो गए। मैगलगंज पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें