फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हटवाया स्कूल की जमीन से अवैध निर्माण

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
कब्जा मुक्त - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
छह महीने पहले बनाया था कच्चा घर 
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव उमरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल की जगह पर गांव के ही कल्लू ने कब्जा कर कच्चा मकान बना लिया था। गुरुवार को एसडीएम संजय कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को ढहाकर कब्जा मुक्त कराया। 
विज्ञापन

गांव उमरपुर निवासी कल्लू ने स्कूल के प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर छह महीने पहले कच्चा मकान बनाकर कब्जा कर लिया था और उस पर परिवार समेत रह रहा था। उसी स्थान पर उसने आटा चक्की भी लगा ली थी। इसकी शिकायत ग्रामींणों ने एसडीएम मितौली संजय कुमार सिंह से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम संजय कुमार गुरुवार को प्रभारी एसओ जगपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसडीएम ने अवैध निर्माण मिलने पर उसे गिरवाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि कल्लू भू-माफिया था। उसने कच्चा मकान बना लिया था, जिसे हटा दिया गया है। इसके विरुद्ध तहसीलदार के न्यायालय में धारा 67 राजस्व संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जहां पर भी भू-माफियाओं के कब्जे होंगे, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें