फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगईं वनरेंज में चल रहा है अवैध कटान

Thu, 31 Dec 2015 11:37 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं वन रेंज में धड़ल्ले से अवैध कटान हो रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब अवैध रूप से काटी गई लकड़ी भरी ट्रॉली पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा गांव के पास पलट गई। मामले का खुलासा होता देखकर वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इलाके के गांव बसंतापुर में बगैर परमिट लिए ही एक ठेकेदार ने आम और शीशम के हरे पेड़ों का कटान किया था और वह इस लकड़ी को लेकर चोरी छिपे बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जा रहा था। पलिया से कुछ दूर बोझवा गांव के पास ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ पर इसका खुलासा हुआ कि मझगईं परिक्षेत्र में अवैध कटान जारी है। वन कर्मियों को इसकी खबर भी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब यह ट्रॉली पलटी तो आनन-फानन में पहुंचे मझगईं वन कर्मियों ने पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। यह माल किसी मिश्री का बताया जा रहा है। मझगईं संवादाता के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम ने बताया कि चार आम तथा नौ शीशम के पेड़ों की लकड़ी थी इसमें वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें