फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैला गांव से हटाई गई पुलिस फोर्स

Tue, 20 Jan 2015 07:44 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव क्षेत्र के गांव पैला से पुलिस फोर्स हटा ली गई। पुलिस अधिकारी गांव में पूरी तरह शांति होने का दावा कर रहे हैं। तर्क है कि गांव के लोगों में तनाव कम हो गया है। बेवजह गांव में पुलिस फोर्स लगाने की कोई जरूरत नहीं है। मितौली से नीमगांव भेजे गए नए थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पैला गांव में पशुओं की हत्या के बाद फैले तनाव और लोगों के विरोध की समीक्षा की। एसओ का कहना है कि गांव की दिनचर्या आम दिनों की तरह है। उन्होंने कहा कि हालांकि हल्का इंचार्ज और सिपाहियों को गांव पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि चार दिन पहले तीन पशुओं की हत्या के बाद यहां तनाव फैल गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें