फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ सांप लेने आए लोगों को बंधक बनाकर लूटा

Wed, 03 Feb 2016 08:16 PM IST
धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक मंगलवार को एक डिजायर कार से तीन लोग शेखनपुरवा पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे कहीं दूर के जिले के रहने वाले थे, जिन्हें शेखनपुरवा के कुछ लोगों ने दुर्लभ प्रजाति का दोमुहा सांप बेचने के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक गांव पहुंचने के बाद बुलाने वाले लोगों ने इन्हे बंधक बनाकर नकदी समेत एक पिस्टल भी छीन ली। बाहरी लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। इस पर धौरहरा कोतवाली से पुलिस गांव पहुंची और डिजायर कार समेत बाहर से आए तीन लोगों और गांव के शाह आलम और अन्य को कोतवाली ले आई। कोतवाली में काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। सूत्र बताते हैं कि बाहर से आए लोगों के पास उनकी गाड़ी में शंख और तराजू बांट भी बरामद हुआ जो संभवत: खरीदे जाने वाले सांप का वजन करने के लिए था। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि सूचना का सत्यापन कराया गया था जो गलत निकली।
विज्ञापन

 अपराधों का गढ़ बनकर उभरा शेखनपुरवा गांव
कोतवाली क्षेत्र का गांव शेखनपुरवा बड़े अपराधों का गढ बनकर उभरा है। अभी कुछ माह पहले ही खीरी थाना पुलिस इसी गांव से चोरी की मोटरसाइकिलों का जखीरा बरामद कर चुकी है। इसके अलावा धौरहरा पुलिस ने भी कई बार इसी गांव से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वाहन चोरी, अवैध लकड़ी कटान, जंगल की लकड़ी की तस्करी, जाली नोटों का नेटवर्क के अलावा अवैध भू खनन और गोवध जैसे अपराध हों या नेपाली माल की तस्करी हर मामले में शेखनपुरवा गांव के कुछ लोगों का नाम प्रमुखता से कई बार सामने आ चुका है। पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि शेखनपुरवा गांव अपराध की दृष्टि से अब बेहद संवेदनशील गांवों में सबसे ऊपर आ चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें