फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डप की घटना गटक रही फरधान पुलिस       

Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/फरधान।
विज्ञापन
protest demo pic
विज्ञापन
पहले आजकल कर टरकाया अब तहरीर लेने से किया इंकार      
विज्ञापन

रौसा-बेहजम मार्ग पर बेल पुलिया के पास हुई वारदात का मामला      
रोड होल्डप की वारदात गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। यही वजह है कि पुलिस इसे दर्ज करने में कतराती है। गुरुवार की सरेशाम करीब सात बजे रौसा-बेहजम मार्ग पर हुई रोड होल्डप की वारदात को भी पुलिस गटकने का प्रयास कर रही है।      
डकैती, रोड होल्डप, हत्या आदि अपराध संगीन अपराधों की श्रेणी में आते हैं। इन अपराधों की निगरानी उच्च स्तरीय होती है। शायद यही वजह है कि पुलिस खासतौर पर डकैती, लूटपाट और रोड होल्डप की घटना को दर्ज करने से कतराती है। दो महीने के भीतर जिले में करीब पांच रोड होल्डप की घटनाएं हुईं, लेकिन इनमें से पुलिस ने छह जुलाई को रोडवेज बस को हाईजैक कर हुई लूटपाट की घटना को सिर्फ दर्ज किया। वृहस्पतिवार की शाम फरधान थाना क्षेत्र के रौसा-बेहजम मार्ग पर बेल पुलिया के पास बदमाशों ने गांव धौरहरा खुर्द निवासी रानी दीक्षित, उसके भतीजे सरोज दीक्षित समेत सात लोगों की पिटाई की और जेवर, नकदी लूट ली थी। रात में ही मौके पर पहुंचे एसओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के नाम-पते अपनी डायरी में नोट कर लिए। पीड़िता रानी दीक्षित ने बताया कि घटना के समय पुलिस ने कहा कल थाने आकर तहरीर देना तब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जब वह सुबह पहुंची तो उन्हें कल यानी शनिवार को बुलाया। जब वह शनिवार को पहुंची तो उसकी पुलिस ने तहरीर तक नहीं ली। यह कहकर टाल दिया कि जांच की जा रही है। पता लगने पर बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि उन्हें किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बोले, मुझे नहीं हैं जानकारी
सीओ सिटी हरीराम वर्मा ने बताया कि वह सरकारी काम से हाईकोर्ट गए थे। शनिवार को ही वापस लौटे हैं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। एसओ से मामले की जानकारी कर ही कुछ बता पाएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें