फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी हरिनाम सिंह ने अपनी पुत्री सविता की शादी फरधान थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथ पुर में रामचंद्र के पुत्र संदीप सिंह के साथ तीन वर्ष पूर्व यथाशक्ति दहेज देकर की थी। हरिनाम सिंह का आरोप है कि पुत्री की ससुराल वाले दहेज के लिए बराबर दबाव डाल रहे थे। रविवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री सविता की मौत हो गई है, इसके बाद लड़की की ससुराल पहुंचे। उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर फरधान थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।