ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से अश्लील हरकत करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के एक व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी अमित वर्मा उसकी बेटी को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी दौरान बेटी को बहला-फुसला कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। साथ ही उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जानकारी होने पर परिवार वालों ने जब इसका विरोध किया। तो आरोपी शिक्षक ने फोन पर जानमाल की धमकी देते हुए जबरन शादी का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ओपी रजक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला आईटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण इसकी विवेचना मैगलगंज एचएसओ करेंगे।