फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों पर पलटा ट्राला, हादसा टला

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- छप्पर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सो रहे लोग
विज्ञापन

 नगर के अलीगंज रोड स्थित द्वारिकागंज गांव में अलीगंज की ओर से आ रहा गन्ना भरा ओवरलोड, ओवरहाइट ट्रॉला सड़क के किनारे बने दो छप्परनुमा घरों पर पलट गया, जिससे दोनों घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए और उनके नीचे सो रहे लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

अलीगंज रोड पर द्वारिकागंज गांव में अलीगंज की ओर से महमदपुर गन्ना सेंटर से सोनालिका ट्रैक्टर से जुता गन्ने से भरा ओवरलोड ओवरहाइट ट्राला सड़क के दायीं ओर बने दो छप्परनुमा घरों पर अनियंत्रित होकर पलट गया। छप्परनुमा घरों में रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वह और पत्नी छोटकन्नी देवी दुधमुहें बच्चे के साथ और पड़ोस के दूसरे घर में राकेश कुमार पत्नी चमेली, बच्चों के साथ सोये थे। पीड़ितों ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात दो बजे के लगभग अचानक धड़ाम की आवाज के साथ कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते ट्राला से गन्ना भरभराकर छप्परों पर गिरने लगा। सभी ने दौड़कर जान बचाई। वहीं, मकान के सामने खड़ा ईंट भरी ट्रॉली से जुड़ा ट्रैक्टर भी ट्राला पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें