बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के गेट पर गन्ना भरा ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रॉला पलट गया। चीनी मिल के क्रय केंद्र से ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना भरकर मिल के अंदर खाली करने के लिए जा रहा था। माल गोदाम रोड स्थित चीनी मिल गेट के अंदर ट्रॉला प्रवेश कर रहा था। गेट के पास ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।