फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामापुर में पुलिस की नई चौकी खुली

Tue, 27 Jan 2015 05:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के देहात क्षेत्र से जुड़े 32 गांवों के सैंकड़ों लोगों को अब अपनी समस्या लेकर लखीमपुर कोतवाली नहीं आना पड़ेगा। उनके लिए रामापुर में ही पुलिस चौकी खोल दी गई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर एसपी अरविंद सेन ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। बता दें कि इससे पहले रामापुर क्षेत्र सदर कोतवाली के दो नंबर हल्के में आता था। दो नंबर में 13 ग्राम सभाएं और उनसे जुड़े 32 गांव शामिल हैं। नई चौकी खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। नए चौकी इंचार्ज के रूप में सदर कोतवाली के हल्का प्रभारी विभूति प्रसाद यादव को और सदर कोतवाली के चार सिपाहियों को संबद्ध किया गया है। एसपी ने उद्घाटन मौके पर पुलिस कर्मियों को लोगों के साथ मित्रवत संबंध बनाकर अपराध पर शिकंजा कसने को कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें